नई दिल्ली, मार्च 18 -- दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। बदमाशों ने एक महिला पर हमला कर उसका सोने का कंगन लूट लिया और फरार हो गए। बताया जाता है कि पीड़िता अपनी बेटी को स्कूल बस के लिए छोड़कर स्कूटी से घर लौट रही थी तभी दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने उसे घेर लिया। महिला ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्तौल की बट से उनके सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वारदात का वीडियो वायरल हो रहा है।बेटी को छोड़ने गई थीं स्कूल बस स्टॉप पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि पीड़िता कनिका मेहता अपने परिवार के साथ जगतपुरी इलाके में रहती है। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7:15 बजे वह स्कूटी से अपनी बेटी को विजय चौक स्थित स्कूल बस स्टॉप पर छोड़ने गई थीं। उन्होंने स्कूटी...