समस्तीपुर, मार्च 22 -- उजियारपुर। दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया निवासी आरोपी दिनेश शर्मा पुलिसिया दविश के बाद रविवार को दिल्ली में ही समर्पण कर दिया। इसकी जानकारी अंगारघाट थाना के एसएचओ हिमांशु कुमार व दिल्ली के रोहणी जिलान्तर्गत कंझाबाला थाना के एसएचओ कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया की अंगारघाट थाना के डढ़िया असाधर वार्ड 5 निवासी रूपलाल शर्मा का पुत्र आरोपी दिनेश शर्मा ने विगत 15 मार्च को अपने सगे दामाद अलगू शर्मा की पीट.पीट कर दिल्ली में ही निर्मम हत्या कर दिया था। वहीं फरार हो गया था। कंझाबाला थाना में एफआईआर दर्ज होने के बाद दिल्ली डीजीपी के आदेश पर 8 सदस्यीय टीम अंगारघाट पहुंची। दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के निर्देश पर अंगारघाट अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के ...