नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। राजधानी में बीते एक दशक के दौरान बिजली उपभोक्ताओं की संख्या में 40 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। यह जानकारी दिल्ली सरकार द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में दी गई है। इसमें बताया गया है कि वर्तमान में दिल्ली में बिजली के 73 लाख से अधिक मीटर लगे हुए हैं। इनमें से 84 फीसदी घरेलू, 15 फीसदी वाणिज्यिक जबकि एक फीसदी अन्य प्रकार के कनेक्शन हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2015-16 में जहां 52.62 बिजली उपभोक्ता थे तो वहीं वर्ष 2024-25 में यह संख्या 73.61 लाख पहुंच चुकी है। इसके चलते बिजली की मांग भी 2015-16 में 5846 मेगावाट से बढ़कर 2025-26 में 8442 मेगावाट तक पहुंच गई है। इस वर्ष गर्मी के दौरान बिजली की मांग 9 हजार मेगावाट से अधिक रहने का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...