नई दिल्ली, जून 30 -- राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने दिल्ली में एक बड़े इंटरनेशनल गोल्ड स्मगलिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। करीब 15 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया गया है। बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब 21.4 करोड़ रुपये बताई गई है। इस मामले में कथित मास्टरमाइंड और एक विदेशी नागरिक सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। DRI अधिकारियों के मुताबिक, थाईलैंड से दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय कूरियर टर्मिनल पर पहुंचे एक पार्सल पर शक होने के बाद उसे रोका गया। यह कूरियर एक ऐसी फर्म के नाम भेजा गया था, जिसका संबंध एक विदेशी नागरिक से बताया जा रहा है।मशीन के पुर्जों में छिपा रखा था सोना जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि पार्सल में सामान को 'वॉर्न गियर' (Worn Gear) घोषित किया गया था। हालांकि, जब इसकी गहन जांच की गई तो मशीन के पुर्जों के भीतर बेहद शात...