नई दिल्ली, जून 4 -- दिल्ली के करावल नगर के प्रकाश विहार में बुधवार शाम एक 4 मंजिला इमारत ढह गई। बताया जाता है कि दोपहर में ही इमारत में दरारें दिख गई थीं। इसके बाद अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे तुरंत खाली करा लिया था। इससे हादसे में कोई भी घायल या हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और डीडीएमए की टीमें मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा उपाय किए। फिलहाल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि करावल नगर इलाके में बुधवार शाम को एक चार मंजिला इमारत दरारें पड़ने के बाद ढह गई। इमारत में रहने वाले लोगों को पहले ही निकाल लिया गया था। इसी कारण किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा के पास प्रकाश विहार में इमारत गिरने की सूचना करावल नगर थाने को शाम करीब 6.38 बजे म...