नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- रणविजय सिंह, नई दिल्ली दिल्ली में स्वाइन फ्लू का संक्रमण थम नहीं रहा है। सोमवार को दिल्ली में स्वाइन फ्लू 164 नए मामले सामने आए। इस वजह से दिल्ली में स्वाइन फ्लू के अब तक कुल मामले 3218 पहुंच गए हैं, जो सात वर्षों में सबसे ज्यादा है। दिल्ली में साल 2024 में स्वाइन फ्लू के 3151 मामले आए थे। इसके मुकाबले इस वर्ष 31 अगस्त को ही स्वाइन फ्लू के मामले अधिक हो गए। इससे पहले वर्ष 2019 में स्वाइन फ्लू के 3627 मामले आए थे। तब 31 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई थी।वर्ष- मामले- मौतें 2019- 3627- 31 2020- 412- 0 2021- 92- 0 2022- 442- 0 2023- 209- 0 2024- 3151- 0 2025- 229- 0 2026- 3218- 0अब तक 3828 मामले आए सामने इस बार दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने अब तक एक भी मरीज की स्वाइन फ्लू से एक भी मौत की पुष्टि नहीं की है। दिल्ली के ...