दिल्ली में तीन साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न मामले में AAP ने उठाए सवाल, ट्रस्ट रिकॉर्ड जारी करने की मांग
नई दिल्ली, मई 15 -- आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को एसएस मोता सिंह स्कूल मामले में स्कूल ट्रस्ट से जुड़े रिकॉर्ड और कथित राजनीतिक संबंधों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने ट्रस्ट से संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की। "आप" मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सौरभ भारद्वाज ने उस मामले का जिक्र किया, जिसमें स्कूल के एक अधिकारी पर तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप है। उन्होंने कहा कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में बच्ची का मेडिकल परीक्षण रात करीब सवा दो बजे हुआ था। उन्होंने कहा कि बच्ची के परिजनों को डॉक्टरों की ओर से कुछ गंभीर चोटों की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में मेडिकल रिपोर्ट में उन बातों का उल्लेख ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.