खगडि़या, नवम्बर 6 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान टीम दिल्ली के दरियागंज इलाके के अजमेरी गेट-चावड़ी बाजार में गुरुवार को 9:50 बजे पूर्वाह्न में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत के ढलाई के बाद सेटरिंग हटाने के क्रम में अचानक इमारत ढह जाने से जिले के बेलदौर थानान्तर्गत बोबिल पंचायत के हनुमानगर गांव के वार्ड नंबर दो निवासी मजदूर 31 वर्षीय संजीत राम की मौत हो गई। वह स्व. खोखो राम का पुत्र बताया जा रहा है। जिसका शव बरामद कर लिया गया है। जबकि स्थानीय पांच मजदूरों के अब भी मलबे में दबे होने की बातें कही जा रही है। जिसमेंहनुमाननगर गांव निवासी स्व. पुलिस साह का 50 वर्षीय का पुत्र दिनेश साह, स्व. विलाश राम का 40 वर्षीय पुत्रविपीन राम, शंकर मुखिया का 22 वर्षीय पुत्रसंटुन मुखिया व बेसिबासा निवासी स्व. हजारी शर्मा का पुत्र 43 वर्षीय पंकज शर्मा शामिल हैं। यह भी पढ़े...