दिल्ली में ताबड़तोड़ ऐक्शन, 34 इमारतें ध्वस्त, 17 स्थानों पर सीलिंग और 22 को नोटिस
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पीजी ढहने की घटना के बाद दिल्ली नगर निगम ने खतरनाक और अनधिकृत इमारतों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई शुरू कर दी। इस क्रम में बुधवार को 34 इमारतों को ध्वस्त किया गया, जबकि 17 सील की गई तो 22 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नगर निगम ने बुधवार को सत्य निकेतन में घटनास्थल से सटे छात्राओं की पांच मंजिला पीजी को तोड़ने का काम शुरू किया। निगम की टीम पूरे दिन की मशक्कत के बाद एक मंजिल तोड़ पाई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया था। इससे सटे पीजी और फ्लैट खाली करा लिए गए थे। इसके साथ ही गीता कॉलोनी में जर्जर मकानों, परमपुरी और लक्ष्मी नगर में निर्माणाधीन अवैध इमारतों को ध्वस्त किया गया। 17 संपत्तियों को सील किया गया तो चार के ध्वस्तीकरण का आदेश जारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.