नई दिल्ली, फरवरी 9 -- दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब सरकार ने सोमवार को 6 डिजिटल वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों (CAAQMS) को लॉन्च किया और 'वायु रक्षक' फ्लीट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। सीएम ने कहा है कि बीते एक साल में सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है। इस कदम से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता की प्रदूषण के स्तर को सटीकता से ट्रैक करने मदद मिलेगी और साथ ही समय पर एक्शन भी लिया जा सकेगा। ये मॉनिटरिंग सिस्टम जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू), इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू), एनएसयूटी (वेस्ट कैंपस), CWG अक्षरधाम, एसबीवी दिल्ली कैंट और एसपीएम तालकटोरा गार्डन में लगाए गए हैं। इसी के साथ दिल्ली में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सि...