नई दिल्ली, फरवरी 1 -- दिल्ली पुलिस ने 2 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर संगठित ड्रग तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दोनों के पास से बड़ी मात्रा में MDMA और एक्स्टेसी पिल्स जब्त की है। पूछताछ में दोनों ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ड्रग्स सप्लाई करने की बात कबूल की है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि उसने पश्चिमी दिल्ली में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार करके एक संगठित ड्रग तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन का मकसद दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई को रोकना था। दोनों के पास से बड़ी मात्रा में MDMA और एक्स्टेसी पिल्स जब्त की गईं। आरोपियों की पहचान नाइजीरियाई नागरिक प्रेशियस उर्फ ​​प्रॉमिस (26) और घाना के नागरिक जेफ्री बोटेंग उर्फ ​​माइक (44) के रूप में हुई है। दोनों पश्चिमी दिल...