नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में मामूली विवाद के बाद डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या करने वाले दिल्ली पुलिस के हेडकांस्टेबल नीरज को पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी द्वारका जिला पुलिस और स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद जाफरपुर इलाके में ही छिपा रहा और अगले दिन रोहतक चला गया। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया। आरोपी नीरज ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पार्टी उसके घर के पीछे ही हो रही थी। पार्टी से लौट रहे लोग काफी शोर कर रहे थे, जिससे उ...