दिल्ली में डांडिया उत्सव का समापन, हजारों युवाओं ने लिया हिस्सा
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली पर्यटन और दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित डांडिया उत्सव-2026 का 12 अक्टूबर को समापन हुआ। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस उत्सव में दिल्ली के हजारों युवाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया की धुनों पर नृत्य किया। संगीत, नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा से सजे इस कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा 11 अक्टूबर को उत्सव में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को संस्कृति, मनोरंजन और बड़े सार्वजनिक आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना सरकार के विजन का हिस्सा है। उन्होंने राजधानी की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने और नागरिकों को अपने शहर में सांस्कृतिक तथा मनोरंजन कार्यक्रमों का अनुभव देने के सरकार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.