नई दिल्ली, मार्च 31 -- दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात द्वारका जिले में किए गए दो अलग-अलग एनकाउंटर में दो शातिर बदमाशों को धर दबोचा। एनकाउंटर में पैर में गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही आरोपी हत्या जैसे संगीन अपराधों में शामिल थे। यह भी पढ़ें- दिल्ली-कश्मीर में धमाके की साजिश रच रहा था शब्बीर, LeT के आका से लेता था निर्देश दिल्ली पुलिस के द्वारका स्पेशल स्टाफ की टीम ने सोमवार रात द्वारका सेक्टर 17 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पीछे हुए एनकाउंटर के बाद एक वॉन्टेड क्रिमिनल रोहित उर्फ 'नोदा' को गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए रोहित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार बदमाश रोहित 29 मार्च को द्वारका जिले के डाबरी थाना इलाके में हुई एक हत्या और हत्या की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.