गुमला, मई 14 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि । गुमला जिले के गुरदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सखुआपानी गांव निवासी युवक अभिराम असुर की दिल्ली में ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार अभिराम असुर 12 मई को हटिया रेलवे स्टेशन से जम्मू तवी ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। दिल्ली पहुंचने से पहले सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन के पास वह चाय-नाश्ते के लिए ट्रेन से उतरा था। इसी दौरान ट्रेन खुल गई। ट्रेन पकड़ने के प्रयास में वह दौड़ते हुए चढ़ने लगा,लेकिन हाथ फिसलने से नीचे गिर पड़ा और ट्रेन की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली से बिहार लौट रहे युवक के लिए 'काल' बना उड़ता पत्थर, चलती ट्रेन में मौत से हड़कंप जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना दूरभाष पर परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिवार के लोग द...