कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर। दिल्ली मंडल में शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशन पर मई से जून के बीच पावर व ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस वजह से अलग-अलग तिथियों में 18 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इनमें कानपुर से होकर जाने वाली ट्रेनें भी हैं। एनसीआर के सीपीआऱओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 12311 नेताजी एक्सप्रेस 29 मई से तीन जून तक, 18101 टाटानगर-जम्मू तवी 29, 31 मई और तीन जून को, 18309 संबलपुपर-जम्मू तवी 30 मई, एक से दो जून, 20434 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-सूबेदारगंज 30 मई से चार जून तक, 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस छह जून को परिवर्तित मार्ग से होकर चलेंगी। इसके अलावा भी कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.