दिल्ली में ट्रांसपोर्टरों के चक्का जाम से अलीगढ़ की बढ़ेगी मुसीबत
अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में ग्रीन टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अलीगढ़ के बाजार पर साफ दिखाई देने लगी है। दिल्ली बॉर्डर पर ट्रकों की एंट्री बंद होते ही अलीगढ़ में आने वाली सब्जी, फल, दूध व दैनिक सामग्री पर ब्रेक लग गया है। अलीगढ़ से रोजाना 20 से 30 ट्रक दिल्ली आते जाते हैं, जिनकी आवाजाही बंद कर दी गई है। दिल्ली में 21 से 23 मई तक ट्रकों की एंट्री बंद होने के कारण गुरुवार को अलीगढ़ की मंडी में दिल्ली से एक भी ट्रक नहीं पहुंचा। इसका असर ताजी सब्जियों पर पड़ा। स्थानीय सब्जियों से काम चलाया जा रहा है। इसका असर फल पर भी पड़ेगा। सब्जी के ट्रक देहरादून, हिमाचल समेत कई अन्य स्थानों से आए। दिल्ली से सेब, अंगूर, अनानास, आम और नारियल की सप्लाई ठप होने से स्थानीय बाजारों में भी असर दिखाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.