दिल्ली में टेम्प्रेचर का टॉर्चर तेज, 45degC पार पहुंचा पारा, अगले 7 दिन रहेंगे भारी
नई दिल्ली, मई 20 -- दिल्ली में गर्मी ने मई में ही लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। मंगलवार को कई इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया है। वर्ष 2024 के बाद पहली बार मई महीने में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। 26 से 30 मई 2024 को छह दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा था और इन दिनों में लू की स्थिति थी। मगर इस साल 19 मई को ही लू की स्थिति दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में कुल छह जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। दिल्ली में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन और सबसे गर्म रात भी दर्ज की गई। सफदरजंग में दिन का अधिकतम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.