नई दिल्ली, फरवरी 11 -- दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोज शाह कोटला) में 12 फरवरी को भारत बनाम नामीबिया का रोमांचक मैच होने वाला है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मैच के लिए दिल्ली मेट्रो ने भी यात्रियों को तोहफा दिया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक्स पर जानकारी दी है कि यात्रियों के लिए ट्रेन सर्विस देर रात तक उपलब्ध रहेगी। डीएमआरसी का कहना है कि यह फैसला भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सामान्य दिनों में मेट्रो की आखिरी ट्रेनें रात 11 से 11:30 बजे के आसपास चलती हैं लेकिन मैच वाले दिन कई रूट्स पर सर्विस इसके बाद भी चालू रहेगी। विशेषकर उन लाइनों पर जो कि स्टेडियम के आस-पास के एरिया को कवर करती हैं। दोनों टीमें 20-20 ओवर का मैच खेलने उतरेंगी और ये मैच 7 बजे शुरू हो जाएगा।सिर्फ एक दिन ...