नई दिल्ली, फरवरी 10 -- दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम मंगलवार 10 फरवरी की शाम को प्रैक्टिस के लिए उतरी, क्योंकि इस मैदान पर भारत को 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेलना है। इस मुकाबले से पहले दिल्ली में प्रैक्टिस के दौरान भारतीय खेमे से दो खुशखबरी आईं, लेकिन एक बुरी खबर भी सामने आई। इसके बारे में आप जान लीजिए कि भारत के लिए अगले मैच से पहले कौन सी गुड न्यूज और कौन सी बैड न्यूज है। दरअसल, जब भारतीय टीम दिल्ली में मंगलवार की शाम को करीब 6 बजे प्रैक्टिस के लिए उतरी तो मैदान पर जसप्रीत बुमराह नजर आए, जिन्होंने नेट्स में काफी देर गेंदबाजी की। वे बीमार होने की वजह से मुंबई में खेले गए मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होने वाले वॉशिंगटन सुंदर भी दिल्ली में टी...