नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Govt Jobs in Delhi 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 1,260 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इस भर्ती अभियान के जरिए दिल्ली के विभिन्न विभागों जैसे एनडीएमसी (NDMC), एमसीडी (MCD), दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड, और दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अगर आप 10वीं पास हैं या इंजीनियरिंग की डिग्री/डिप्लोमा रखते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है।महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DSSSB के आधिकारिक पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 नवंबर 2026 (दोपहर 12:00 बजे से) ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11 दिसंबर 2026 (रात ...