नई दिल्ली, मई 25 -- Iraj Lalu Yadav Birthday: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू यादव के पोते और तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव के पहले जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए राजद का प्रथम परिवार दिल्ली में जुट रहा है। चर्चा है कि तेजस्वी यादव के बेटे का जन्मदिन दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में मनाया जाएगा, जहां लालू यादव की चौथी बेटी रागिनी यादव रहती हैं। रागिनी के पति राहुल यादव समाजवादी पार्टी (एसपी) से जुड़े हैं। राहुल के पिता जितेंद्र यादव सपा से विधान परिषद सदस्य भी रह चुके हैं। तेजस्वी यादव बेटे के जन्मदिन की तैयारियों में जुटने के लिए रविवार को ही पटना से दिल्ली चले गए थे। याद दिला दें कि तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने 27 मई को कोलकाता में इराज को जन्म दिया था। लालू यादव ने इकलौते पोते के जन्म के अगले दिन बच्चे का नाम इराज...