नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में सड़क हादसे और जाम को कम करने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से 13 स्थानों पर नए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) और अंडरपास बनाए जाएंगे। हाल ही में हुई पीडब्ल्यूडी की एफओबी कमेटी ने इन परियोजनाओं को निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर मंजूरी दे दी है। इनमें से पांच परियोजनाओं को बीते सितंबर माह में जबकि आठ परियोजनाओं को 28 जनवरी को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा कुछ अन्य स्थानों को भी एफओबी बनाने के लिए चिन्हित किया गया है। हालांकि, उन्हें लेकर अध्ययन किया जा रहा है। बीती 28 जनवरी को पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता में एफओबी कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें बताया गया कि बीते सितंबर माह में पास किए गए पांच एफओबी में से तीन को बनाने के लिए टेंडर जारी हो गया है जबकि दो अन्य के लिए अनापत्ति पत्र प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.