दिल्ली में जानलेवा गर्मी; आसमान से बेहोश होकर गिर रहे परिंदे, तड़प रहे बेजुबान
नई दिल्ली, मई 23 -- दिल्ली में जानलेवा गर्मी कहर बरपा रही है। झुलसा देने वाली गर्मी से परिंदे और आवारा जानवर बीमार हो रहे हैं। डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और पिजन पॉक्स जैसे इंफेक्शन के कारण परिंदे आसमान से बेहोश होकर गिर रहे हैं। वहीं, कचरे के सेवन से आवारा कुत्तों के पेट में जहर फैल रहा है। आलम यह है कि अस्पतालों और हेल्पलाइन पर मदद के लिए फोन कॉल्स में 30 से 50 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। फ्लूइड देकर बीमार जीवों की जान बचाई जा रही है। भीषण गर्मी की मार से कबूतर आसमान से बेहोश होकर गिर रहे हैं। यही नहीं चीलों के सड़कों के किनारे गिरे होने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। पशु चिकित्सकों का कहना है कि मौजूदा वक्त में हीट स्ट्रोक, पानी की कमी और इंफेक्शन से परिंदों और बेजुबान प्राणियों का जीवन संकट में आ जा रहा है। बेहोश होकर गिर रहे पक्षियों और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.