नई दिल्ली, मार्च 20 -- अग्निकांड में जान गंवाने वालों के लिए गुरुवार को आयोजित शोकसभा उस समय हंगामे में बदल गई, जब कार्यक्रम के दौरान नेताओं के बीच सियासी टकराव खुलकर सामने आ गया। स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित इस सभा में भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई और फिर धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। बाद में दोनों पार्टी के नेता आरोप-प्रत्यारोप में व्यस्त हो गए। हादसे के शोक में स्थानीय दुकानदारों ने सुबह से ही दुकानें बंद रखी थीं। दोपहर तीन बजे मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शांति सभा आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, लेकिन श्रद्धांजलि का यह कार्यक्रम सियासी विवाद की भेंट चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभा में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह व कुलदीप कुमार ...