दिल्ली में जहरीली गैस ने ली तीन मजदूरों की जान, सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान हुआ हादसा
नई दिल्ली, जून 26 -- दिल्ली के मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को हुए एक दुखद हादसे में सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। तीनों मजदूर एक के बाद एक करके नीचे उतरे थे, इस दौरान उन्होंने किसी तरह के सुरक्षा उपकरण नहीं पहन रखे थे। मजदूरों को दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारियों ने बाहर निकाला। मृतक मजदूरों की पहचान अरुण सिंह पुत्र अजीत सिंह (उम्र 38 वर्ष), संदीप पुत्र पालेराम, (उम्र 32 साल) और चांद पुत्र राजू (उम्र- 42 साल) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों मृतक सुल्तानपुरी की इंद्रा झील इलाके के रहने वाले थे। पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। (खबर अपडेट हो रही है)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.