नई दिल्ली, फरवरी 25 -- दिल्ली में भविष्य में महिलाएं बाइक टैक्सी चलाती नजर आ सकती हैं। दिल्ली सरकार महिला पर्यटकों की सुरक्षा और पर्यावरण के अनुकूल लास्ट माइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 'ई-बाइक दीदी' योजना लाने पर विचार कर रही है। इस योजना के प्रस्तावित मॉडल के तहत प्रशिक्षित महिला दोपहिया चालक दिल्ली में महिला यात्रियों और पर्यटकों को पर्यटन केंद्रों और आसपास के मेट्रो स्टेशन तक ले जाने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक चलाएंगी। इस योजना के लिए दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने कोऑपरेटिव कैब सर्विस के लिए भारत टैक्सी के साथ एक एमओयू साइन किया था।सिर्फ महिला यात्री उठा सकेंगी लाभ डीटीटीडीसी के एक अधिकारी का कहना है कि यह पहल महिलाओं को सशक्त और महिला सुरक्षा को मजबूत करने का प्रयास है। इस योजना पर भारत टैक्सी के साथ म...