नई दिल्ली, मार्च 8 -- दिल्ली के शकूरपुर गांव में अपनी बुजुर्ग मां की पिटाई कर रहे युवक की दो भाइयों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी उसे घर में ही छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची नेताजी सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय विक्रम शकूरपुर गांव में अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ रहता था। वह अक्सर परिवार और आसपास के लोगों से झगड़ा करता था। यहां तक कि वह अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ भी मारपीट करता था। विक्रम की इन्हीं आदतों के चलते उसकी शादी भी नहीं हो सकी थी। कुछ दिन पहले उसने पीसीआर कर्मियों के साथ भी मारपीट की थी। विक्रम के पिता राजेंद्र प्रसाद लीवर सिरोसिस की बीमारी से पीड़ित हैं। यह भी पढ़ें- कार-बाइक फूंके...