नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि बुधवार को समाप्त हो गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के मुताबिक बुधवार तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम हटाने और मौजूदा प्रविष्टियों में संशोधन के लिए आवेदन लिए गए। अब 15 दिसंबर तक इन दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। हालांकि अभी छूटे मतदाता 30 नवंबर तक गणना प्रपत्र जमा करा सकेंगे। सीईओ कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार 31 अगस्त से 24 नवंबर तक दिल्ली में नाम शामिल कराने के लिए 3,31,540 फॉर्म-6 जमा हुए हैं। इससे पहले 30 अगस्त तक 2,12,400 फॉर्म-6 जमा हुए थे। मतदाता सूची से नाम हटाने या अन्य आपत्ति के लिए फॉर्म-7 के तहत इस अवधि में 35,...