हजारीबाग, जुलाई 24 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट 2026, सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ियों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति ने जिला परिषद चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। यह भी पढ़ें- दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, बोकारो में केंद्र सरकार का पुतला दहनआंदोलन के विवरण झामुमो कार्यालय से जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार है। छात्रों की समस्याओं को सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज करना सरकार की छात्र-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- झामुमो न...