बोकारो, जुलाई 24 -- बोकारो प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोकारो जिला कमेटी की ओर से गुरूवार को को जिला मुख्यालय के समक्ष केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। यह विरोध-प्रदर्शन दिल्ली में आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर कथित पुलिस लाठीचार्ज और उत्पीड़न के विरोध में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों पर की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा की। यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में झामुमो ने किया विरोध प्रदर्शनविरोध का कारण सभा को संबोधित करते हुए झामुमो वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे छात्र-छात्राओं के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं...