आरा, जुलाई 21 -- आरा, निज प्रतिनिधि दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न छात्र एवं युवा संगठनों की ओर से शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के अधिकारों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन पर पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आरा रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर की घटना पर छात्रसंघ का आक्रोशप्रदर्शन का नेतृत्व साथ ही देश के प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। नेतृत्व राजद प्रवक्ता एवं पूर्व छात्र नेता आलोक रंजन ने किया। संचालन जिला पार्षद भीम यादव ने किया। आलोक रंजन ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। जिला परिषद् के सदस्य भीम यादव ने कहा कि ज...