बांदा, जुलाई 24 -- बांदा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक समेत शैक्षिक समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ ने निंदा की है। शुक्रवार को संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी भेजा है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने ज्ञापन में बताया कि छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षाओं की शुचिता एवं अपनी शैक्षिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हुए और उन्हें गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- एनएफआईडब्ल्यू व किसान यूनियन ने किया प्रदर्...