मैनपुरी, अगस्त 8 -- सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शनिवार को मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि पेपर लीक करने में जिन लोगों का हाथ है, उन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पेपर लीक कांड में भाजपा के लोग भी शामिल हैं। भाजपा सरकारों में छात्र-छात्राओं के सपनों को तोड़ा गया। यही वजह है कि अब सरकार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं से मुंह चुरा रही है और उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा में जो सत्र बुलाया जाता है वह कम से कम 40 दिन चलना चाहिए, लेकिन सरकार जनता के सवालों का जवाब नहीं देना चाहती। इसीलिए सत्र को 9 दिन में ही खत्म कर दिया गया। इस सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपा के लोग भ्रष्टाचार से जुड़ी हर घटना में शामिल है। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्र...