दिल्ली में छात्रों के साथ मारपीट की घटना की राजद ने की निंदा
बोकारो, अक्टूबर 12 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई कथित मारपीट की घटना की राजद के प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी ने निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रहे युवक-युवतियों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट, कपड़े फाड़ने और गाली-गलौज किए जाने की घटना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उनके अनुसार, शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना नागरिकों का मौलिक अधिकार है और ऐसे प्रदर्शनों में शामिल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: दिल्ली में प्रदर्श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.