दिल्ली में छात्रा ने ही दी थी एयर फोर्स स्कूल को बम की धमकी, वजह कर देगी हैरान
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दक्षिणी जिला साइबर पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह फर्जी ईमेल उसी स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने केवल एक दिन की छुट्टी पाने के लिए भेजा था। पुलिस ने तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर छात्रा को पकड़ लिया। चूंकि छात्रा नाबालिग है, इसलिए उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम (जेजे एक्ट) के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।स्कूल की ही छात्रा ने भेजा था ई-मेल एक अधिकारी ने बताया कि लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल के मामले का दक्षिणी जिला साइबर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह धमकी भरा ईमेल उसी स्कूल में पढ़ने वाली एक ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.