नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- दिल्ली के स्कूली बच्चों और अभिभावकों के लिए जरूरी खबर है। छठ पूजा के मौके पर राजधानी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 16 नवंबर को छुट्टी रहेगी। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में 13 नवंबर को आधिकारिक सर्कुलर जारी कर दिया है। यह छुट्टी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू होगी। ऐसे में सोमवार को स्कूल जाने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को एक दिन की राहत मिलेगी। दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 16 नवंबर को प्रतिहार षष्ठी यानी सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 9 नवंबर को अधिसूचना जारी कर इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। यह छुट्टी दिल्ली सरकार के सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार...