आरा, सितम्बर 30 -- आरा। इंटेक की ओर से नई दिल्ली में पहली बार छठ परंपरा पर आधारित भव्य प्रदर्शनी अर्घ आयोजित की गई है। इसमें बिहार के 53 कलाकारों की 79 कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। खास बात यह है कि भोजपुरी पेंटिंग वर्ग में आरा की वरिष्ठ कलाकार सविता कुमारी की पेंटिंग कोसी लगाई गई है। यह भोजपुरी शैली की इकलौती पेंटिंग है। सविता कुमारी ने भोजपुर जिले में छठ के दौरान कोसी भरने की परंपरा को पीडिया शैली में बेहद खूबसूरती से उकेरा है। उनके चित्रों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। इन चित्रों को देखकर भोजपुरी लोक गायिका कल्पना पटवारी ने छठ के कोसी गीत गाकर परंपरा को और जीवंत कर दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: धूमधाम से मनेगा जिला स्थापना दिवस समारोह, होंगे कई कार्यक्रम यह प्रदर्शनी 28 सितंबर को शुरू हुई है और एक अक्टूबर तक चलेगी। इसमें बिहार...