संतकबीरनगर, मार्च 17 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में शामिल उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर शिक्षक संघ की संयुक बैठक जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद में जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई।इस बैठक में चार अप्रैल को दिल्ली में होने वाले देशव्यापी धरना प्रदर्शन की तैयारी हेतु जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक के पदाधिकारियों और जिला ब्लॉक के संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जनपद के सभी नौ ब्लॉक के शिक्षकों से बस से दिल्ली चलने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि टीईटी को लेकर शिक्षकों में काफी आक्रोश है। तीस से पैंतीस साल की सर्विस करने के बाद टीईटी थोपना न्यायसंगत नहीं है। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की एक सूत्री मांग है टीईटी की अनिवार्यता समाप्त की जाए।...