अमरोहा, नवम्बर 23 -- अज्ञात युवकों द्वारा चाकू मारने से घायल हुए किशोर की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सैदनगली निवासी 16 वर्षीय नाजिम पुत्र अबरार करीब एक वर्ष से दिल्ली के ओखला में मीट बेचने का कार्य करता था। परिजनों के मुताबिक वह ओखला के जैतपुर की गड्ढा कॉलोनी में रहता था। बीते रविवार को किसी विवाद को लेकर अज्ञात युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गया था। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात उपचार के दौरान नाजिम की मौत हो गई। घर खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। नाजिम छह भाइयों में छोटा था। परिजनों का कहना है कि दिल्ली पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.