नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- राजधानी दिल्ली पर पलूशन की मार पड़ने लगी है। आलम ये है कि आज 2 नवंबर को AQI 400 पार पहुंच गया है। आनन-फानन में GRAP-2 लागू कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी कदम बढ़ाया है। DMRC ने कल यानी 3 नवंबर से हफ्ते के दिनों में मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे लगाने की बात कही है। DMRC ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। एक्स पर लिए ट्वीट में बताया गया है कि राजधानी में GRAP-II लागू होने के बाद दिल्ली मेट्रो कल से हफ्ते के दिनों में 20 अतिरिक्त ट्रिप लगाएगी। इससे उसके नेटवर्क पर कुल 40 और ट्रिप बढ़ जाएंगे। इसका मकसद बताते हुए लिखा- ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को अपनी प्राइवेट गाड़ियों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा देना और प्रदूषण कम करने में मदद करना है। यह भी पढ़ें...