दिल्ली में गैंगवार; जठेड़ी गिरोह के शख्स को मारी 10 गोलियां, 17 राउंड फायरिंग
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- दिल्ली के किशनगढ़ में काला जठेड़ी गिरोह से जुड़े एक शख्स की कार मार्केट में अंधाधुंध फायरिंग करके हत्या कर दी गई। हमलावरों ने कुल 17 राउंड गोलियां चलाईं। इनमें से 10 गोलियां पीड़ित को लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला शख्स हाल ही में जेल से बाहर आया था और उसके खिलाफ हत्या व लूट के कई मामले दर्ज थे। वारदात के बाद हमलावर कार से फरार हो गए, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी तलाश और मामले की जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशनगढ़ में जठेड़ी गिरोह से जुड़े अश्वनी नाम के शख्स की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। कम्युनिटी सेंटर के पास कार मार्केट में हमलावरों ने कुल 17 राउंड गोलियां चलाईं। इनमें से 10 गोलियां अश्वनी को लगीं। वारदात के बाद हमलावर कार से फरार हो गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.