बिजनौर, अप्रैल 4 -- बिजनौर। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर टेट की अनिवार्यता के विरोध में जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक दिल्ली पहुंचे और रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ,सीनियर बेसिक शिक्षक संघ सहित बड़ी संख्या में शिक्षक रवाना हुए थे। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला संयोजक भूपेंद्र कुमार चौहान, शिक्षक नेता सुधीर कुमार यादव, प्रशांत सिंहा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, राहुल कुमार राठी के नेतृत्व में जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक दिल्ली गए। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि टीईटी के विरोध में आरपार की लड़ाई शुरू हो गई है। टेट की अनिवार्यता असंवैधानिक है। जिला मंत्री राहुल कुमार राठी ने कहा कि टीईटी...