नई दिल्ली, जनवरी 28 -- बिहार की राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल की नीट छात्रा की मौत का मामला अब दिल्ली में गूंजने लगा है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को संसद भवन परिसर में नीट छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस केस में हॉस्टल संचालक से लेकर डॉक्टर और थाना की पुलिस तक की मिलीभगत है। साथ ही मृतक छात्रा के परिवार वालों को लगातार तंग किया जा रहा है। उन्होंने इस केस की जांच कर रही एसआईटी और सीआईडी पर भी बड़ी मछलियों को बचाने के आरोप लगाए हैं। सांसद पप्पू यादव ने संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा, "हॉस्टल की बच्चियों के साथ सेक्स रैकेट के मामले लगातार आ रहे हैं। इस मामले में हॉस्टल, डॉक्टर और थाना तीनों की मिलीभगत है। छात्रा के कमरे से नींद की गोली मिली नहीं। कमरे को साफ कर द...