चंडीगढ़, जून 11 -- Guru Randhawa Gym firing: फेमस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के दिल्ली स्थित जिम पर फायरिंग हुई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना आज सुबह की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट से इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। घटना दिल्ली के पश्चिमी विहार इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने जिम पर सात राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। हालांकि इस वारदात में किसी के हताहत होने की खबर नही है लेकिन सुबह सुबह गोलियों की गूंज से इलाके में दहशत फैल गई। यह भी पढ़ें- हरियाणा में वर्कआउट करा रहे जिम ट्रेनर को गोलियों से भूना, CCTV में कैद हुई घटनालॉरेंस बिश्...