पटना, अप्रैल 27 -- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सूरत से एक बदमाश की 20 दिन पहले गिरफ्तारी की थी। लंबी पूछताछ और तकनीकी साक्ष्य से स्पष्ट हुआ है कि उनसे पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में बम विस्फोट कराने से संबंधित ई-मेल नहीं भेजा था। हालांकि उसने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि दिल्ली में बम विस्फोट करने का ई-मेल उसी ने भेजा था। अब पटना पुलिस उस शातिर की तलाश में है जो बार-बार ई-मेल भेजकर कोर्ट और विधानसभा भवन को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकी दे रहा है। सिटी एसपी (मध्य) दीक्षा ने बताया कि दिल्ली में गिरफ्तार बदमाश को लेकर पटना पुलिस कई बिंदुओं पर जांच की, लेकिन उसके द्वारा ऐसी हरकत नहीं की गई थी। जांच में पाया गया कि बदमाश दिल्ली में बम विस्फोट करने के लिए याहू डॉट कॉम मेलिंग प्लेटफार्म का इस्तेमाल करता था। इसके लिए अपना खुद का ई-म...