नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट में दस एकड़ में दो हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता के ठोस कूड़े को रिसाइकिल कर बिजली उत्पादन किया जाएगा। इसमें से हर दिन ठोस कचरे का इस्तेमाल कर लगभग 24 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो सकेगा। इस संबंध में निगम की स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि गाजीपुर में आधुनिक वेस्ट टू एनर्जी प्लांट को स्थापित किया जा रहा है। इस परियोजना के शुरू होने से प्रतिदिन दो हजार मीट्रिक टन ठोस कचरे का उपयोग बिजली उत्पादन के लिए किया जा सकेगा। इस परियोजना के लिए मेसर्स जबलपुर एमएसडब्ल्यू प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का चयन किया गया है। कंपनी ने बिजली उत्पादन के लिए 7.39 रुपये प्रति किलोवाट घंटा (यूनिट) की दर प्रस्तावित की है। जिसे दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) ने 13 अक्टूबर 2026 के अपने आदेश ...