नई दिल्ली, जून 29 -- दिल्ली में जैसे-जैसे गर्मी भीषण होती जाती है बिजली की मांग भी उतनी ही तेजी से बढ़ती है। सोमवार (29 जून) को दिल्ली में बिजली की मांग ने सारे रिकॉर्ड धवस्त कर दिए। शहर में बिजली की मांग (Peak Power Demand) 8748 मेगावट पर पहुंच गई। स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (SLDC) से मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोमवार दोपहर ठीक 3:17 बजे दिल्ली की पीक पावर डिमांड 8748 मेगावट दर्ज की गई। यह दिल्ली के इतिहास में बिजली की अबतक की सबसे बड़ी मांग है। इससे पहले दिल्ली में सबसे ज्यादा मांग 19 जून 2024 में दर्ज की गई थी। तब स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर ने यह 8,665 मेगावट दर्ज की थी।कूलर एसी लगातार चलाए जा रहे दिल्लीवासी इन दिनों 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गर्मी की मार झेल रहे हैं। शनिवार को तो यह हाल था कि पारा 41 डिग्री के आस-पास था मगर 'वेट-बल्ब...