दिल्ली, सितम्बर 6 -- दिल्ली के मयूर विहार इलाके में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के फेज-3 इलाके में रविवार सुबह एक शख्स की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी सुरक्षा गार्ड ने बताया कि सुबह कुछ लोग आए थे और उन्होंने हमला किया था। इस दौरान जब उसने बीच-बचाव की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकी देकर हमलावर फरार हो गए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव के पोस्टमार्टम के बाद साफ हो जाएगा कि शख्स की मौत कैसे हुई है।घटनास्थल सील मामला न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस की टीम को जानकारी मिली थी कि मयूर विहार फेज-3 इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील करके जांच शुरू कर दी।...