लखनऊ, सितम्बर 4 -- लखनऊ, मुख्य संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम और भारी बारिश के चलते शुक्रवार को हवाई यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली जाने वाली चार उड़ानों को डायवर्ट कर लखनऊ एयरपोर्ट भेजा गया। इनमें बेंगलुरु, लुधियाना, इंदौर और हैदराबाद से दिल्ली जा रही उड़ानें शामिल हैं। एयरपोर्ट के मुताबिक क्यूपी 1821 बेंगलुरु-दिल्ली उड़ान 16:37 बजे लखनऊ पहुंची। एयर इंडिया की एआई 484 लुधियाना-दिल्ली उड़ान 16:50 बजे लखनऊ पहुंची और 17:51 बजे यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुई।इसी तरह एयर इंडिया की एआई 2516 इंदौर-दिल्ली उड़ान 16:58 बजे लखनऊ पहुंची, जबकि एआई 2541 हैदराबाद-दिल्ली उड़ान 17:06 बजे लखनऊ पहुंची। मौसम की स्थिति को देखते हुए उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा।दिल्ली-एनसीआर यह भी पढ़ें- बारिश से दिल्ली बेहाल, IGI एयरपोर्ट बना 'समंदर'; कई जगह जलभराव से...